सरायपाली पुलिस की कार्रवाई धारदार चाकू के साथ पकड़ाए आरोपी

 


महासमुंद/सरायपाली :-थाना सरायपाली पुलिस ने बीते कुछ दिनों में अवैध हथियार और शराब तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए एक के बाद एक कार्यवाही कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धारदार चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार थाना सरायपाली में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 20/10/2025 को रात्रि अधिकारी ड्यूटी पर तैनात था कि रात्रि टाउन गस्त हमराह आरक्षक 867 मानवेन्द्र ढीढी के रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर कुटेला ओव्हर ब्रिज के पास घुम रहा है। सूचना तस्दीक पर गवाह रामेश्वर सिन्हा एवं लिंगराज निराला को धारा 179 BNSS का नोटिस तामिल कर साथ लेकर कुटेला ओव्हर ब्रिज पहुंचे। मुखबिर द्वारा बताये हुलिए का व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।एक व्यक्ति जो  साकिन वार्ड नं. 08 झिलमिला सरायपाली जिला महासमुंद बताया। आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई 12.5 इंच, मुठ 4.5 इंच, फल की लंबाई 8 इंच व चौड़ाई 1 इंच है, गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया तथा आरोपी को धारा 94 BNSS का नोटिस दिया गया। आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त चाकू कीमती ₹200 को जब्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने से दिनांक 20/10/2025 को प्रातः 02:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा मामला अजमानती होने से न्यायिक रिमांड लिया गया।

Post a Comment

0 Comments