महासमुंद :- सरायपाली विधानसभा के सभापति जिला पंचायत महासमुंद श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है, प्रकाश का पर्व है, जो हमें प्रकाश का महत्व सिखाता है साथ हीं आम लोगों के बीच त्यौहार को लेकर उत्साह और जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया देखने को मिलता है ।
श्रीमती भास्कर ने कहा कि दिवाली के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम 14 वर्षों का वनवास समाप्त करके वापस आए थे, उनके आने की खुशी में समस्त अयोध्या वासियों ने घी के दिए जलाए, तभी से दीप जलाने की परंपरा शुरू हुई । इस दिन समस्त जन अपने घरों में देवी लक्ष्मी मां और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।
श्रीमती भास्कर ने कहा कि सुख संपदा आप सभी के जीवन में आए, मां लक्ष्मी जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे, भूलकर भी आप सभी के जीवन में आगे कभी भी, एक दुख ना आए उन्होंने माता लक्ष्मी से प्रार्थना की, दिवाली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आये, सभी से इस पर्व को पारिवारिक एकता और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की भी अपील की । उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार हमें न केवल आध्यात्मिक रूप से समृद्ध करते हैं, बल्कि सामाजिक सहयोग और भाईचारे की भावना भी मजबूत करते हैं। इसी मंगल कामना के साथ आप सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

0 Comments