महासमुंद/सरायपाली :- विधान सभा सरायपाली भाजपा मण्डल केदुवां में सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत ग्राम बाराडोली में स्वच्छ्ता अभियान व वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
तत्पश्चात स्वच्छता अभियान के तहत जगन्नाथ मंदिर परिसर में साफ-सफाई किया और एक पेड़ मां के नाम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम मे मंडल पदाधिकारियों, भाजपा सदस्यों और स्थानीय रहवासियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की । झाड़ू लगाकर, कचरा उठाकर और गंदगी हटाकर साफ-सुथरे वातावरण का संदेश दिया ।
श्रीमती मोंगरा किशन पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद के द्वारा 'एक पेड़ 'मां के नाम का वृक्षारोपण कर अपने उद्वोधन में जनमानस को पौधा रोपण करने एवं उनके संवर्धन एवं विकास के लिए संकल्पित होकर पौधा से वृक्ष बनने तक सुरक्षा हेतु अपील किया गया
कार्यक्रम में शामिल सभापति जिला पंचायत महासमुंद श्रीमती कुमारी भास्कर ने कहा, “सफाई केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हमें समझना होगा कि गाँव और देश हमारा है। कचरा फैलाने से न केवल गंदगी बढ़ती है, बल्कि प्रदूषण भी फैलता है। हमें अपनी आदते बदलनी होंगी।”
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष माननीया श्रीमती मोंगरा किशन पटेल जी, जिला पंचायत सभापति माननीया श्रीमती कुमारी भास्कर जी, मण्डल अध्यक्ष दण्डधर साव जी, भाजपा युवा नेता प्रमोद सागर जी, महामंत्री द्वय सुरोती लकड़ा, प्रमोद पटेल, कार्यक्रम संयोजक द्वय लालकुमार पटेल, गौरीशंकर पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, धनेश्वर भास्कर, तेजराम साव, राजू साव, हेतराम, आशिष, प्रेमानंद, जलधर सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।





0 Comments