महासमुंद/सरायपाली :- आओ मिलकर मनाये खुशियाँ के अंतर्गत महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड के आँगनबाड़ी केंद्र छुहिया मे भूमि चौहान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया ।
आओ मनाये खुशिया सेक्टर रूढ़ा मे हर केंद्रो पर सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती दीक्षा बारीक़ के निर्देशन मे आयोजन किया जाता है, इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए आज भूमि चौहान पिता सुशील चौहान, माँ गीता चौहान, के जन्म दिवस पर केंद्र मे सभी बच्चों द्वारा मिलकर केक काट कर जन्मदिवस मनाया गया । सभी ने मिलकर भूमि चौहान को उपहार दिया । आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री रजनी चौहान द्वारा स्वम बच्चे की जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे आँगनबाड़ी को सजाया गया, रजनी द्वारा भूमि के जन्मदिन पर उसकी दीर्घायु की कामना की और कहा की जन्मदिन एक ऐसा विशेष अवसर है जिसका सभी को पूरा वर्ष बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी इस दिन को खास ढंग से मनाते हैं।
वीडियो फाइल देखे
उन्होंने बताया कि इस तरह बच्चों का आँगनबाड़ी मे जन्मदिन मनाने का उद्देश्य बच्चों में एक-दूसरे के प्रति स्नेह संबंधों को प्रगाढ़ करना है। मिलजुल कर कार्य करने व पर्व मनाने से बचपन से ही बच्चों में सहयोग की भावना का विकास होता है। बच्चे हमें मैत्री एवं सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से सभी आदर एवं सम्मान देना सीखते है । आँगनबाड़ी में बच्चों के जन्मदिन मनाने का तरीका यह है कि आप नियमों और संस्कृति का ध्यान रखते हुए बच्चों की पसंद की कोई मज़ेदार गतिविधि कर सकते हैं, जैसे खेल, कहानी सुनाना, या एक साथ मिलकर कुछ बनाना। इसके अलावा, यह बच्चों को यह महसूस कराने का एक अच्छा अवसर होता है कि उन्हें प्यार और महत्व दिया जाता है, जो उनके विकास के लिए ज़रूरी है ।
वाट्सप ग्रुप मे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे
https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7वद


0 Comments