दीपावली के पावन अवसर पर बाजार में रौनक है। दीपावली के पहले दिन शनिवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस को दीपावली महापर्व की शुरुआत माना जाता है और इस दिन शुभ वस्तुओं की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। धनतेरस को लेकर बाजार सजे हुए है। बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। मुख्य बाजारों, सर्राफा गलियों और बर्तन दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। आम लोग परंपरा के अनुसार सोना, चांदी, स्टील, तांबा और पीतल के बर्तन खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

0 Comments