सरायपाली :- 19/10/2025 को लमकेनी (गिधामुंडा) बांध में सभी मित्र बंधुओ के साथ दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
धनेश्वर भास्कर जी ने कहा की सभी मित्र सन् 1999 में ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोषगाँव में हाई स्कूल से लेकर हायर सेकंड्री स्कूल तक साथ साथ पढ़े और सन 2003 में बिछड़े थे । इसमें कुछ मित्र शिक्षक हैं, तो कुछ मित्र व्यापारी, तो कुछ मित्र राजनीति क्षेत्र में हैं, तो कुछ मित्र कृषक हैं, कुछ मित्र स्वास्थ्य विभाग में हैं, कुछ मित्र पुलिस विभाग में हैं,
इस प्रकार से सभी मित्र अपने अपने क्षेत्र में कार्यरत हैं और सभी मित्रों का 22 वर्षों बाद आज एक स्थान में मिलने से हम लोगों की खुशी चार गुनी हो गई । सभी आज पुराने दिनों की बाते याद करके अपनी वर्तमान की कामकाज की एक दूसरे से बात करके समय ब्यतीत किये ।
सभी मित्रों को दिवाली पर्व की बहुत - बहुत बधाई एवं आभार ।


0 Comments