सरायपाली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सरायपाली में किया भव्य पथ संचालन का आयोजन, स्वमसेवकों की स्वागत मे शामिल हुए श्रीमती भास्कर

महासमुंद :-  सरायपाली के कृषि उपज मंडी प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा भव्य पथ संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र क्रमांक 14 के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य महासमुंद श्रीमती कुमारी भास्कर स्वमसेवकों की स्वागत मे शामिल हुई ।

कार्यक्रम का आरंभ भारत माता और भगवा ध्वज के पूजन से हुआ। आरएसएस के गणवेश में सजे सैकड़ों स्वयंसेवकों ने घोष की मधुर ध्वनि पर कदम ताल करते हुए मंडी प्रांगण से सरायपाली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पथ संचलन किया। यह अनुशासन और राष्ट्र भक्ति का अद्भुत प्रदर्शन था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक मार्ग के किनारे खड़े रहे । आरएसएस सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और त्याग की भावना का प्रतीक है। 


इसके स्वयंसेवक बिना किसी स्वार्थ के समाज के हर वर्ग के लिए काम करते है वर्तमान समय में हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को संरक्षित करने की आवश्यकता है। आरएसएस इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। संघ के स्वयंसेवक प्राकृतिक आपदाओं के दौरान, शिक्षा के क्षेत्र में और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में जिस तरह से योगदान देते हैं, वह प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के समापन बाद स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को धन्यवाद दिया। इस आयोजन में आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments