महासमुंद/सरायपाली :- महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड भाजपा मंडल बलौदा के ग्राम तोरेसिंहा हाई स्कूल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ । आज की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई । खेल शुरु होने से पहले श्रीमती भास्कर द्वारा खेल मैदान मे जाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय लिया और सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया ।
श्रीमती भास्कर ने कहा की खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में मदद करता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने, तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अनुशासन जैसे गुणों को विकसित करने में सहायक है। खेलों से टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा मिलता है और ये हमे हार -जीत को स्वीकार करना सिखाते हैं।
खेल संस्कृति को बढ़ावा देने गांव के जन -जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज हाई स्कूल तोरेसिंहा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया जिसमें कई गांव के छात्र - छात्राएं खो - खो, कबड्डी, वॉलीबॉल जैसे खेलों में भाग लेकर खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किये ।
आज की कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर, तहसीदार श्री हरि भोई, जनपद सभापति श्री राजेश मेहेर, जनपद सभापति श्री उद्धव नन्द, सरपंच श्रीमति सुनीता कुमार, भाजपा कार्यकर्ता गण नीलांचल पांडे, खितेश प्रधान, धनेश्वर भास्कर, शिक्षक गण सचिव गण, छात्र -छात्राएं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।
वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD





0 Comments