महासमुंद/सरायपाली :- सेंट विंसेंट पल्लोटी हायर सेकेण्डरी स्कूल कुटेला (सरायपाली) में "कैरियर कनेक्ट 2025" का दूसरा भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन वेदस्व एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी रायपुर एवं अंजनेया यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अंजनेया विश्वविद्यालय,कलिंगा विश्वविद्यालय, मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर,संदीप विश्वविद्यालय नासिक,श्री द्वारिका राधा विश्वविद्यालय सिक्किम सहित अनेक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सरायपाली विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों,शिक्षकों, संस्था प्रमुखों ने इस प्रोग्राम में उपस्थिति दर्ज कराते हुए इसका भरपूर लाभ लिया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा कि कैरियर कनेक्ट 2025 विद्यार्थियों को नई दिशा देने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम है। आज के समय में विद्यार्थियों को सही कैरियर विकल्पों की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षा जगत में नवाचार लाते हैं और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।
वेदस्व एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया यह प्रयास काफ़ी सराहनीय है।
एसडीएम सरायपाली अनुपमा आनंद (आईएएस) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सही मार्गदर्शन,सही समय पर मिलना सबसे बड़ी उपलब्धि है। कैरियर कनेक्ट जैसे आयोजन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं।" उन्होंने विद्यार्थियों का आवश्यक मार्गदर्शन किया और कैरियर निर्माण के लिए जरूरी सुझाव भी दिए।
एबीईओ डी.एन.दीवान ने अपने संबोधन में कहा कि कैरियर कनेक्ट 2025 के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल विकास, प्रौद्योगिकी,जॉब रेडी कोर्सेस जैसे क्षेत्रों में बेहतर अवसरों की जानकारी साझा किया जाना अपने आपमें महत्वपूर्ण है।
बीआरसीसी देवानंद नायक ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को नई सोच के साथ नई दिशा मिलती है जो उनके कैरियर को बेहतर बनाती है।
मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रुप में डॉ.जयेंद्र नारंग, निदेशक,अंजनेया विश्वविद्यालय, डॉ.ए.जे. खान, निदेशक,मैट्स यूनिवर्सिटी यूसुफ सर,मार्केटिंग प्रमुख,कलिंगा विश्वविद्यालय अन्य विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को क्रमश: सम्बोधित किया एवं बच्चों के सवालों का जबाब देते हुए बेहतर कैरियर चयन हेतू आवश्यक मार्गदर्शन किया।
वेदस्व एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन वेद प्रकाश वर्मा ने कहा-"हमारा प्रयास है कि प्रदेश के हर जिले और ब्लॉक में कैरियर कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित कर अधिकाधिक विद्यार्थियों तक नई शैक्षणिक संभावनाएं पहुंचा सकें।"
उन्होंने ज़िला शिक्षा अधिकारी, बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी, सीएसी, समस्त प्राचार्यगण, मार्गदर्शक टीचर्स एवं उत्साही, लगनशील विद्यार्थियों एवं सेंट विसेंट पल्लोटी स्कूल कुटेला के प्राचार्य एवं प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त किया।
डॉ अर्जित गोस्वामी द्वारा बेहतरीन तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सेजेस सरायपाली के शिक्षक यशवन्त कुमार चौधरी,पल्लोटी स्कूल से प्राचार्य बरून कुमार शोभा नायक एवं अविनाश तिग्गा एवं समस्त स्टाफ आदि का सराहनीय योगदान रहा।





0 Comments