प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत किसानों को 21वीं किश्त जारी कर दी है,
श्रीमती कुमारी भास्कर जिला मंत्री महासमुंद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी होने से राज्य के 24 लाख 70 हजार 640 किसानों को सीधा लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 494 करोड़ रुपये की राशि किसानों, वनपट्टाधारी हितग्राहियों एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के परिवारों के बैंक खातों में अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी साय सरकार ने इस योजना में 2 लाख 75 हजार नए किसानों को पंजीकृत कर लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई है।
पीएम किसान की किश्त का स्टेटस ऐसे चेक करें
अगर आप अपनी पीएम किसान योजना की किश्त का स्टेटस देखना चाहते हैं, तो आप PM-Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. वहां अपने आधार नंबर या बैंक खाता नंबर डालकर आसानी से अपनी जानकारी देख सकते हैं. वेबसाइट पर “Beneficiary Status” वाले सेक्शन में जाकर जरूरी डिटेल भरने के बाद आपकी किश्त से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी.
क्या है पीएम किसान योजना ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत, जो किसान इसके हकदार हैं, उन्हें हर साल 6 हजार रुपये की मदद मिलती है. ये रकम तीन बराबर किश्तों में आती है, मतलब हर चार महीने में 2 हजार रुपये दिए जाते हैं. इस योजना का मकसद किसानों को लगातार आर्थिक सहारा देना है ताकि वे अपनी खेती और परिवार के खर्च अच्छे से चला सकें. इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि किसान भारतीय नागरिक हो और उसके नाम पर खेती के लिए जमीन हो. साथ ही, उसका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और eKYC भी पूरा करना जरूरी है. लेकिन जो किसान इनकम टैक्स देते हैं, पेंशन लेते हैं या सरकारी पीएसयू में काम करते हैं, उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा.

0 Comments