सरायपाली : दो बाइक की भिड़ंत में 2 महिलाएं घायल

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कनकेबा के पास दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

धरमराज विश्वाल पिता बली विश्वाल उम्र 50 साल निवासी बुधियापाली थाना बरगढ़ जिला बरगढ़ (उड़ीसा) ने ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह बाइक क्रमांक CG 04 CN 2039 में अपनी पत्नि पुष्पलता विश्वाल एवं बड़ी बहन सावित्री भोई के साथ पंधी से प्रेतनडीह जा रहा था। इसी दौरान कनकेवा बाजार के पास पीछे से मोटरसाइकिल CT 100 CG06 GQ 2352 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दी।

हादसे में पुष्पलता विश्वाल और सावित्री भोई घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक CT 100 क्रमांक CG06 GQ 2352 के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है। 

Post a Comment

0 Comments