नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमती भास्कर ने नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प

महासमुंद/सरायपाली :-  ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के 5 वर्ष पूर्ण होने पर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश वासियो के नाम संदेश दिया है ।

श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर जिला मंत्री महासमुंद व सभापति जिला पंचायत महासमुंद ने सार मे बताया की

नशा समाज के स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास के लिए एक गंभीर चुनौती है। यह केवल व्यक्ति ही नहीं, परिवारों और समुदायों के ताने-बाने को भी प्रभावित करता है। पिछले पाँच वर्षों में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ ने जनमानस में जागरूकता लाकर सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आइए, हम सभी मिलकर एक नशा-मुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें, और सभी माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का संदेश जन जन तक लेके जाये और भारत को नशा मुक्त देश बनाये । 

Post a Comment

0 Comments