शासकीय प्राथमिक शाला खरखरी में नेवता भोज का आयोजन

 


शासन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल एवं बीआरसीसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला खरखरी में नेवता भोज का आयोजन किया गया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष निर्मल बारीक एवं उनके परिवार के द्वारा नेवता भोज दिया गया। 

दिनांक 29/ 10 /2025 दिन बुधवार को नेवता भोज में खीर, पूड़ी और बूंदी दिया गया। तथा दिनांक30/ 10/2025 दिन गुरुवार को नेवता भोज में चावल, दाल, मटर पनीर सब्जी एवं पापड़ दिया गया।दोनों दिन बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया,बच्चे बहुत प्रसन्न हो गए। विद्यालय के प्रधान पाठक कुसुमलता पटेल एवं शाला परिवार ने नेवता भोज के लिए बारीक परिवार का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments