महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 30/11/2025 को विधान सभा सरायपाली भाजपा मंडल बलौदा के ग्राम पंचायत पझरापाली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम मन की बात के 128 वें एपिसोड का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ सुना किया गया। जिसमें उपस्थित श्रीमती कुमारी भास्कर भाजपा जिला मंत्री, सभापति जिला पंचायत महासमुंद, धनेश्वर भास्कर, सरपंच पझरापाली हरि शंकर नेटी, नीरा सिंह नेताम, मंडल मीडिया प्रभारी झनकराम मिरि, गिरधारी ओगरे, धोबीराम यादव, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवंबर महीना देश के लिए कई प्रेरणादायक घटनाओं से भरा रहा। 26 नवंबर को संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत की गई।
पीएम ने बताया कि 25 नवंबर को अयोध्या में राममंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण और उसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण हुआ। उन्होंने हाल ही में हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन MRO सुविधा के उद्घाटन को भारत की एविएशन सेक्टर में बड़ी उपलब्धि बताया। इसी के साथ मुंबई में INS ‘माहे’ के नौसेना में शामिल होने और Skyroot के ‘Infinity Campus’ के शुभारंभ को उन्होंने भारत की नई ऊर्जा और नवाचार क्षमता का प्रतीक बताया।
कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि
प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भारत ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। देश ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाया है। दस साल पहले की तुलना में यह उत्पादन 100 मिलियन टन अधिक है।
खेल जगत में भारत की चमक
पीएम मोदी ने कहा कि खेलों में भारत का प्रदर्शन लगातार मजबूत हो रहा है। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2027 की मेजबानी मिलने को उन्होंने देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों और गौरवपूर्ण उपलब्धियों को सामने लाने का प्लेटफॉर्म है।
‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश फिर दोहराया
पीएम मोदी ने कहा कि वे हर अवसर पर ‘Vocal for Local’ को बढ़ावा देते हैं। G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी उन्होंने विश्व नेताओं को जो उपहार दिए, उनमें भारतीय शिल्प, परंपरा और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी गई।
महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को पीएम की सराहना
प्रधानमंत्री ने महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि टीम ने बिना एक भी मैच हारे टूर्नामेंट अपने नाम किया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री निवास पर खिलाड़ियों से मुलाकात का ज़िक्र करते हुए कहा कि टीम का जज़्बा और साहस हर भारतीय को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह विजय भारत के खेल इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।





0 Comments