महासमुंद :- आज मंगल भवन, जगदीशपुर रोड, बसना जिला महासमुंद में आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी अभियान युवा सम्मेलन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ : श्रीमती कुमारी भास्कर जिला मंत्री महासमुंद/सभापति जिला पंचायत महासमुंद ।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में माननीय सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी तथा विधायक श्री संपत अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन एवं स्थानीय उद्यमों के सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी अभियान योजना भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना है, यानी बाहरी स्रोतों पर निर्भरता कम करके आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।
युवा सम्मेलन में स्थानीय उत्पादन को मजबूत करने, वित्तीय सहायता प्रदान करने और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजित करने पर जोर देना है जैसे अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा, प्रणाली, उत्साहपूर्ण आबादी और मांग। आज की कार्यक्रम मे उपस्थित महासमुन्द लोकसभा सांसद आदरणीय श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी, जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू जी, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल जी, जिला अध्यक्ष श्रीमति मोगरा पटेल जी, संगठन के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष गण, जिला महामंत्री गण, जिला मंत्री गण, सभी मंडल अध्यक्ष गण, सभी मंडल महामंत्री गण, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सभापति गण, जनप्रतिनिधि गण, महिला पदाधिकारी गण,सभी भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थित ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के प्रति मजबूत जनसमर्थन को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।






0 Comments