सरायपाली : जिले मे आज से धान खरीदी शुरू, प्राथमिक सहकारी समिति केजुवा केंद्र में श्रीमती कुमारी भास्कर की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ


महासमुंद/सरायपाली :- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का कार्य आज 15 नवम्बर से पूरे प्रदेश सहित महासमुंद जिले में प्रारम्भ हो गया है ।

इसी क्रम में आज सरायपाली के प्राथमिक सहकारी समिति केजुवा व जोगनीपाली मे श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर जिला मंत्री महासमुंद ने धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया। जिला मंत्री भास्कर ने केंद्र पहुंचकर परंपरानुसार कांटा-बांट की पूजा एवं माल्यार्पण किया। इससे केंद्र में खरीदी का वातावरण और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।

जिला मंत्री श्रीमती भास्कर ने कहा कि आज किसानों के लिए उत्सव का दिन है। हमारा राज्य किसानों से ही समृद्ध है। यहां तक कि अयोध्या में श्री राम लला के लिए भोग यही छत्तीसगढ़ से चांवल भेजा गया था। आज से धान खरीदी की शुरुवात हो गई है पिछले साल भी रिकॉर्ड धान खरीदी किया गया था, इस साल भी रिकॉर्ड धान खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरुप धान खरीदी की जा रही है। किसानों को बोनस एवं सभी समितियों में एटीम की सुविधा कराई जा रही है। ताकि किसानो को किसी प्रकार की समस्या न हो। अधिकारी कर्मचारी भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे है। हमारी सरकार किसानों की हितों का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि आज राज्य को 25 वर्ष पूरे हो गए है। आज राज्य प्रगति पथ पर अग्रसर है। तकनीकी रूप से भी क्षमता बढ़ी है।आने वाला 2047 तक राज्य को विकसित बनाना है। हमारा राज्य देश का पहला विकसित राज्य बनेगा। उन्होंने किसानों को बधाई दी।

प्राधिकृत अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर केजुवा , अध्यक्ष रेशम पटेल जोगनीपाली भाइयो सहित कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।





Post a Comment

0 Comments