देश के हर नागरिक के लिए आधार कार्ड सिर्फ एक प्लास्टिक का टुकड़ा नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी पहचान है. स्कूल में एडमिशन हो या बैंक में खाता खुलवाना, सरकारी योजना का लाभ लेना हो या अपना पता बदलवाना, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. लेकिन, आधार में डिटेल्स अपडेट करवाना अब तक एक सिरदर्द जैसा था. नाम बदलवाना है तो अलग दस्तावेज़ चाहिए, पता ठीक करवाना है तो उसके लिए अलग कागज़ात चाहिए. ‘प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी’ (Proof of Identity) के लिए एक डॉक्यूमेंट दो, फिर ‘प्रूफ ऑफ एड्रेस’ (Proof of Address) के लिए दूसरा डॉक्यूमेंट सबमिट करो. इस पूरे प्रोसेस में बहुत समय लगता था, और कई बार तो लोगों को बार-बार आधार सेंटर के चक्कर काटने पड़ते थे.
, पता..कितनी बार बदल सकते हैं?
UIDAI ने डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा तो दी है, लेकिन इसके लिए कुछ सीमाएं भी तय की हैं, जिनकी जानकारी हर आधार यूजर को होनी चाहिए. अगर आप नाम, पता, मोबाइल नंबर से जुड़ी कोई भी जानकारी अपडेट करवा रहे हैं, तो इन नियमों को ध्यान में रखना जरूरी है:
नाम : सबसे जरूरी बात यह है कि आधार कार्ड में आप अपना नाम केवल दो बार ही बदलवा सकते हैं. यह नियम बहुत सख्त है, इसलिए नाम अपडेट करवाते समय पूरी सावधानी बरतें.
पता और मोबाइल नंबर: यह सबसे बड़ी राहत है. आप अपने आधार में अपना पता (Address) और अपना मोबाइल नंबर कितनी भी बार बदलवा या अपडेट करवा सकते हैं. इसके लिए कोई ऊपरी सीमा नहीं रखी गई है.

0 Comments