शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में नेवता भोज का आयोजन

 


महासमुंद :- शासन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल एवं बीआरसीसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में नेवता भोज का आयोजन किया गया। गांव के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुतली जगदल्ला एवं उनके परिवार के द्वारा आंवला तल के उपलक्ष्य में बिजातीपाली स्कूल के बच्चों नेवता भोज दिया गया। दिनांक 4/ 11 /2025 दिन मंगलवार को नेवता भोज में दाल ,चावल, टमाटर की सब्जी, फूटू (मशरूम)सलाद और पापड़  दिया गया।  बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया,बच्चे बहुत प्रसन्न हो गए। विद्यालय के प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल ने कहा ,की नेवता भोज का यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है, इस प्रकार के कार्यक्रम से शाला और समुदाय में आपसी सहयोग और भावनात्मक विकास ,में वृद्धि के साथ आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करती है। शाला परिवार ने नेवता भोज के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुतली बाई और उनके  परिवार को आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में शाला के शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, रसोईया सुहावन बाई, कमला बाई, संजुला चौहान, नीला मानिकपुरी, सुशीला चौहान की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments