वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना – श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर


सरायपाली :- वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है । आज की कार्यक्रम जनपद पंचायत सरायपाली के सभाघर मे आयोजित हुआ जिसमे श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद उपस्थित रही । आज की कार्यक्रम मे जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी पटेल, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुमारी भास्कर, जिला पंचायत सभापति श्री लोकनाथ बारी, जनपद उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार चौधरी, जनपद पंचायत सदस्य उद्धव नन्द, पद्मिनी भोई, शिवानी सिदार, बालमोती पटेल, प्रकाश पटेल, रेशम पटेल एवं अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है । देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा।


पहला चरण 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ


वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया । यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ । प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया । गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध 


चार चरणों में होगा वर्षभर आयोजन

कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा- 

प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ), और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ केवल एक स्मरणीय अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय चेतना की भावना को और गहराई देगा। वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है, जिसकी गूंज हर नागरिक के हृदय में नई ऊर्जा और गर्व का संचार करेगी ।

Post a Comment

0 Comments