जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता महासमुंद के लिए सरायपाली ब्लॉक की टीम हुई रवाना।

महासमुंद/सरायपाली :- स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता के लिए सरायपाली ब्लॉक से चयनित प्रतिभागियों की टीम हुई रवाना।बीआरसीसी श्री डी.एन. नायक ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर टीम को किया रवाना l

प्रतिभागी - प्रकृति प्रधान,रूपेश चौबे,जगन्नाथ चौधरी,प्रेमशिला राणा, रिया प्रधान,पुनीतलाल साहू, फलक पटेल,सिद्धि साहू क्विज़ में लेंगे हिस्सा ।

विकासखंड सरायपाली से क्विज प्रभारी के रुप में शामिल होंगे सेजेस प्रधान पाठक श्री यशवन्त कुमार चौधरी।

जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द श्री विजय कुमार लहरे एवं डीएमसी समग्र शिक्षा श्री रेखराज शर्मा,एपीसी पेडागाजी श्रीमती संपा बोस के कुशल निर्देशन में जिला स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता दिनांक 01/12/2025 को सेजेस (हिन्दी माध्यम) महासमुंद में विकासखंड स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता सरायपाली में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रतिभागिता का अवसर आज प्राप्त होगा। इसके लिए प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को  क्विज़ में शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाने एक विशिष्ट प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है।

            प्रारंभिक स्तर(6वीं-8वीं) पर चार प्रतिभागी - प्रकृति प्रधान( सेजेस सरायपाली), रूपेश चौबे एवं जगन्नाथ चौधरी (GOVT. MSG MS अंग्रेजी माध्यम मंदिर स्कूल सरायपाली), प्रेमशिला राणा(शास.उ.प्रा.शाला केदुवां) चयनित हुए हैं।

            माध्यमिक स्तर(9वीं -12वीं) पर चार प्रतिभागी - रिया प्रधान(सेजेस सरायपाली),पुनीतलाल साहू (शास.उ. मा.वि.केना),फलक पटेल(सेजेस सरायपाली),सिद्धि साहू (शास.मा.स. गो.उमावि मंदिर स्कूल सरायपाली) क्विज़ में प्रतिभागिता के लिए चयनित हुए हैं,जो ज़िला स्तर पर भाग लेंगे।

विकासखंड सरायपाली से क्विज प्रभारी के रुप में प्रतिभागियों को शामिल कराने सेजेस सरायपाली प्रधान पाठक श्री यशवन्त कुमार चौधरी शामिल होंगे।

           विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टीकमचंद पटेल,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देवनारायण दीवान, बीआरसीसी(समग्र शिक्षा) श्री देवानंद नायक,समस्त संबंधित नोडल प्राचार्य, प्राचार्य - श्री जे.पी.पटेल,श्री एस.डी. प्रधान, श्री जी.के.अरिल्ले,श्री अरूण कुमार भोई एवं मार्गदर्शक शिक्षक/शिक्षिकाओं में व्याख्याता श्रीमती दीपिका पटेल,व्याख्याता श्री प्रदीप नारायण सेठ, व्याख्याता श्री महेश कुमार नायक,व्याख्याता श्री शैलेन्द्र कुमार नायक,व्याख्याता श्री रुद्रसिंह राय,व्याख्याता श्री धर्मवीर प्रधान, व्याख्याता श्री हरीश चौधरी,शिक्षक श्री विनोद कुमार चौधरी,शिक्षिका श्रीमती रश्मि राजा,शिक्षक श्री घनश्याम प्रसाद पटेल,शिक्षिका श्रीमती संगीता पंडा तथा संबंधित सीएसी (समग्र शिक्षा) श्री सुशील कुमार चौधरी,श्री कामता पटेल,श्री घनश्याम दास,श्री नरेश नायक एवं स्कूल प्रबंधन सहित माता- पिता परिवारजनों,ईष्टमित्रों, सहपाठियों आदि ने ब्लॉक से चयनित क्विज़ टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के चयनित हिन्दी माध्यम एवं अंग्रेज़ी माध्यम दोनों ही माध्यम के विद्यार्थियों में जिला स्तर की क्विज़ प्रतियोगिता हेतु नई उमंग/उत्साह है।

टीम रवानगी के दौरान पालक श्री प्रमोद कुमार प्रधान,श्री प्रवींद कुमार पटेल,श्री नरेन्द्र प्रधान,श्री लालसाय राणा,श्री मनोरंजन साहू,श्री गजानंद चौबे,श्री लक्ष्मीप्रसाद चौधरी,श्री उत्तर कुमार साव,श्री बिहारीलाल पटेल आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments