महासमुंद/सरायपाली :- विधान सभा सरायपाली भाजपा मंडल सरायपाली के हाई स्कूल मैदान में सांसद खेल महोत्सव में श्रीमती कुमारी भास्कर जिला मंत्री महासमुंद सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई । खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में मदद करता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने, तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अनुशासन जैसे गुणों को विकसित करने में सहायक है। खेलों से टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा मिलता है और ये हमे हार -जीत को स्वीकार करना सिखाते हैं।
खेल संस्कृति को बढ़ावा देने गांव के जन -जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज हाई स्कूल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कई गांव के छात्र - छात्राएं खो - खो, कबड्डी, वॉलीबॉल जैसे खेलों में भाग लेकर खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत सभापति, जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर, नगर पालिका सी एम ओ अन्य पंचायतों से आए सरपंच गण एवं भाजपा कार्यकर्ता गण , जनप्रतिनिधि गण ,शिक्षक गण सचिव गण, छात्र -छात्राएं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।




0 Comments