महासमुंद/सरायपाली :- दिनांक 28/11/2025 को विधान सभा सरायपाली भाजपा मंडल बलौदा के अंतर्गत प्राथमिक शाला जामपाली में श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद, भाजपा जिला मंत्री ने निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन को परखा । श्रीमती भास्कर ने बच्चों से बातचीत कर स्कूल की व्यवस्था से प्रभावित हुए ।
निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत की गई उन्होंने बच्चों से पूछा कि आपको कैसे खाना दिया जाता है? क्या भोजन स्वादिष्ट होता है? वहीं श्रीमती भास्कर ने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें और अपना और अपने परिजनों का नाम रोशन करें।
उनके द्वारा कक्षा एक से लेकर कक्षा पांचवीं तक के बच्चों के साथ सवाल जवाब भी किया गया ।
स्कूल निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था व विद्यार्थियों की आवश्यकताओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए।



0 Comments