महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 28/11/2025 को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बेलमुंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पे चर्चा करते हुए किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी केंद्र में स्थल की साफ सफाई पेयजल किसानों के बैठने हेत छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी हेतु कांटा-बांट अथवा इलेक्ट्रॉनिक काट का सत्यापन आदि के लिए चर्चा किया गया । साथ ही उपार्जन केंद्रों में कैप कवरए बारदाने की व्यवस्था. कम्प्यटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओ के बारे मे भी चर्चा की गई ।
जिसमें जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर, प्राधिकृत अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता प्रदीप साहू, मंडल महामंत्री गिरिश साहू, सरपंच महेश पटेल, श्रीमती वर्षा साहू, समिति व्यवस्थापक विजय बारीक, कर्मू लाल डडसेना उपस्थित रहे।

0 Comments