महासमुंद/सरायपाली :- KVS,JNV,CBSE,CISCE से समर्थन प्राप्त,NCERT NEW DELHI,VIGYAN BHARTI, NCSM INDIA के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित VVM EXAM 2025 उभरते भारत के लिए एक डिजिटल आधारित और सबसे बड़ी विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा (ऑल इंडिया परीक्षा) के प्रथम चरण में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली के प्राचार्य श्री प्रदीप नारायण सेठ जी के कुशल मार्गदर्शन में मिडिल विंग के ग्यारह विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व सफ़लता अर्जित की है,जो गौरव की बात है।
"विद्यार्थी विज्ञान मंथन" एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो विज्ञान भारती (VIBHA),विज्ञान प्रसार,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT),भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है जो राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM),संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संचालित है।
इसके निम्नलिखित उद्देश्य हैं:
1.विद्यार्थियों में मूलभूत विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना।
2.विद्यार्थियों को पारंपरिक से लेकर आधुनिक तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया में भारत के योगदान के बारे में शिक्षित करना।
3.वैज्ञानिक सोच रखने वाले छात्रों की पहचान करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाएँ आयोजित करना।
4.कार्यशालाओं और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना ।
5.विज्ञान के क्षेत्र में अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए सलाहकार प्रदान करना।
6.राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफल छात्रों की पहचान करना और उन्हें सम्मानित करना।
7.विजेताओं के लिए देश के विभिन्न अनुसंधान एवं विकास संस्थानों में एक्सपोजर विजिट आयोजित करना है।
विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) छटवीं से ग्यारहवीं कक्षा के स्कूली छात्रों के लिए भारत की सबसे बड़ी विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है। इसे छात्र समुदाय से वैज्ञानिक अभिरुचि वाले प्रतिभाशाली दिमागों की पहचान करने के लिए परिकल्पित किया गया है। यह परीक्षा स्कूली छात्रों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है l
बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने तथा भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए योगदान से अवगत करवाने के उद्देश्य से तीन चरणों (स्कूल,राज्य,राष्ट्रीय)में आयोजित होने वाली विशिष्ट परीक्षा है जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर टॉप रैंकर विद्यार्थियों को एक साल तक 2 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से भास्कर स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
सेजेस प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ ने कहा कि यह हमारे विद्यार्थियों की दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम का प्रतिफल है जो ऑल इंडिया स्तर के प्रोग्राम में भाग लेकर लगातार सफ़लता हासिल कर रहे हैं।
VVM प्रोग्राम को - आर्डिनेटर /प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन (इंडिया का लार्जेस्ट ऑनलाइन टैलेंट एक्जाम) के तहत लगातार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने प्रेरित करते हुए अवसर मुहैया कराया जा रहा है जिससे विद्यार्थी लाभांवित हो रहे हैं। इस बार भी सेजेस सरायपाली ने एक नया कीर्तिमान अर्जित किया है।
ज्ञात हो कि सन् 2024 में 30 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया जिनका परीक्षा परिणाम काफ़ी प्रशंसनीय रहा। जिसमें राज्य स्तरीय कैम्प (एस.एल.सी.) हेतु कक्षा छठवीं की छात्रा कु.आशी सतपथी जो ज़िला स्तर पर छटवीं कक्षा स्तर में प्रथम रैंक पर रहीं उनका चयन एनआईटी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कैम्प (एस.एल.सी.) हेतु हुआ जहां सफलतापूर्वक प्रतिभागिता करने पर प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
VVM 2024 में जिला स्तर पर रैंक होल्डर के रुप में सेजेस सरायपाली से छटवीं कक्षा स्तर पर आशी सतपथी ने जिला में प्रथम स्थान,देविका चौधरी ने द्वितीय स्थान,समृद्धि नायक तृतीय स्थान पर रहीं। सातवीं कक्षा स्तर में प्रकृति प्रधान ने जिला में द्वितीय स्थान तथा कक्षा आठवीं स्तर पर श्रेष्ठ अग्रवाल ने जिला में प्रथम स्थान, अनय अग्रवाल एवं आस्था पटेल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त कर अपना और विद्यालय/क्षेत्र का नाम रोशन किया है जिन्हें वी.वी.एम.द्वारा इन्हें मेरिट सर्टिफिकेट एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
सेजेस सरायपाली के विद्यार्थियों ने प्रदीप नारायण सेठ एवं यशवंत कुमार चौधरी के संयुक्त प्रयास से जिला स्तरीय टॉप लिस्ट में रैंक होल्डर बनने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं ।
VVM EXAM के प्रथम चरण में सभी सफ़ल प्रतिभागियों को ज़िला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द विजय कुमार लहरे,सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा,जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल,डीएमसी (समग्र शिक्षा) महासमुन्द रेखराज शर्मा,बीईओ टीकमचंद पटेल,एबीईओ डी.एन.दीवान,बीआरसीसी देवानंद पटेल,संकुल नोडल प्राचार्य जे.पी. पटेल,एसएमडीसी अध्यक्ष डॉ आशीष दास,सेजेस प्राचार्य प्रदीप नारायण सेठ,व्याख्याता - लता साहु,महेश नायक,मीना एस.प्रकाश,नरेश पटेल, जलंधर वर्गे,सुब्रत प्रधान,रेखा पुरोहित,प्रवीण तिवारी,दिनेश कुमार कर,उमा नायक,हरिश कुमार चौधरी, लक्ष्मी चौधरी,ज्योति सलूजा,सीएसी कामता पटेल,प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी,शिक्षक - विनोद कुमार चौधरी,श्यामसुंदर दास,गजानंद प्रधान,विशिकेशन नैरोजी,शिक्षिका रश्मि राजा,हिमाद्री प्रधान,मंजिला चौधरी,नेतराम पटेल,धनपत सिदार, भारती सिदार,नेहा दास साहु,गुलाब चौहान,अक्षय भोई,मौसमी माथुर, शिवेंद्र सिंह सोनवानी,साकेत राजवाड़े,लिपिक रोहित कुमार मुन्ना एवं सविता सिदार,घसियाराम चौहान, गीती बरिहा,केशव प्रसाद चौहान आदि के साथ बच्चों के माता- पिता, परिवारजन,रिश्तेदार,ईष्टमित्र, सहपाठियों आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।




0 Comments