महासमुंद/सरायपाली:- श्रीमती कुमारी भास्कर जिला मंत्री महासमुंद सभापति जिला पंचायत महासमुंद ने आज महासमुंद जिले के विधानसभा सरायपाली के भाजपा मंडल भवरपुर के ग्राम उमरिया, भंवरपुर, संतपाली, सागरपाली, बिजराभाटा, व शहरी सरायपाली वार्ड 7,8 में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का जानकारी देकर गणना पत्रक भरवाया गया । इस दौरान श्रीमती भास्कर ने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को शामिल करना तथा अपात्र मतदाता को हटाना हैं ।


इस प्रक्रिया मे सभी बूथ लेवल ऑफिसर सत्यापन कार्य को अत्यंत गंभीरता और निर्देशों के अनुरूप पूर्ण कर रहे है । उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में गलत प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं की जाएगी। किसी बिंदु पर संदेह होने पर वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी एवं मार्गदर्शन ले लेवें । उन्होंने कहा कि 4 दिसम्बर तक सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है।


ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से सुबह-शाम मुनादी करने के लिए आग्रह किया गया है ताकि शत प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन कार्य समय पूर्व पूर्ण हो सके। सभी बीएलओ को निर्देशानुसार सजगता से पात्र मतदाताओं का गणना पत्रक भरकर संग्रहित करने के लिए आग्रह किया गया कि । इस दौरान मंडल महामंत्री श्री धर्मेंद्र पटेल, श्रीमती वर्षा साहू, एव ग्रामीण कार्यकर्ता गण मौजूद थे ।