सरायपाली :-विकासखंड सरायपाली के समस्त संकुल समन्वयकों का आवश्यक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जिला महासमुंद रेखराज शर्मा के अध्यक्षता में विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक कार्यालय सरायपाली में आयोजित किया गया। उक्त बैठक में शिक्षा विभाग के समस्त बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित 62 बिंदुओं तथा शिक्षा सचिव कार्यालय से जारी 14 बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं जिला मिशन समन्वयक द्वारा संकुल समन्वयकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यह बताया गया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में जब वार्षिक परीक्षा का आयोजन कर बच्चों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगा तो उक्त परीक्षाफल में कक्षा पहली से चौथी एवं कक्षा छठवीं से सातवीं हेतु त्रैमासिक परीक्षा का 20% का अधिभार एवं अर्धवार्षिक परीक्षा का 20% का अधिभार तथा वार्षिक परीक्षा का 60% का अधिभार निश्चित होगा। वहीं 5 वीं 8 वीं बोर्ड परीक्षा में अर्धवार्षिक परीक्षा का 20% तथा वार्षिक परीक्षा परिणाम का 80% का अधिभार निश्चित होगा।
उक्त बैठक में संजय ध्रुव एपीसी महासमुंद, डी एन दीवान सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली, अनिल सिंह साव विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक बसना एवं समस्त संकुल समन्वयक सरायपाली उपस्थित रहे।


0 Comments