ग्राम जोगनिपाली में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

महासमुंद/सरायपाली :- ग्राम जोगनिपाली में आज समाज कल्याण विभाग व जनपद पंचायत सरायपाली के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे श्रीमती कुमारी भास्कर जिला मंत्री महासमुंद सभापति जिला पंचायत महासमुंद की गरिमामयी उपस्थिति रही । 

शिविर में दिव्यांगजनो को उनका प्रमाणपत्र, सहायक उपकरण एवं आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुँचे दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित हुए और उन्हें आवश्यक दस्तावेज़, चिकित्सा परीक्षण एवं सहयोग सामग्रियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम मे जिला अधिकारी गण, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता श्री नकुल चौहान, अनिता चौधरी, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, भाजपा कार्यकर्ता गण व ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments