सुशासन सप्ताह 2025, "प्रशासन गाँव की ओर" अभियान मे महिला बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के साथ अन्नप्रासन व गोदभराई की रस्म का आयोजन

 

महासमुंद/सरायपाली :- सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत "प्रशासन गाँव की ओर" अभियान महासमुंद जिले मे दिनांक 19/12/2025 से 26 /12/2025 तक आयोजित होगी । जिसमें सभी जिला स्तर के अधिकारी / विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित होकर आम नागरिकों को अपने विभागीय जानकारी प्रदान करेगें तथा आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्र का सामग्री वितरण योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की कार्यवाही भी करेगें ।

जिसके तहत जनपद पंचायत सरायपाली के 4 कलस्टर सिंघोडा, तोषगांव, केदुवां, एवं टेमरी में 19 दिसम्बर 22 दिसम्बर 23 दिसम्बर एवं 26 दिसम्बर को अभियान संपादित होगा। 

आज 19 दिसंबर 2025 सिंघोड़ा मे प्रशासन गाँव की ओर अभियान की शुरुवात हो चुकी जहा सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

इसी क्रम मे महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली द्वारा आज के इस कार्यक्रम मे स्टाल लगाया गया जहा ग्रामीणों को विभागीय जानकारी के साथ योजनाओं का लाभ दिया गया । महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती दीक्षा बारीक (प्रशासनिक अधिकारी सरायपाली) द्वारा बताया गया आज की कार्यक्रम मे लगे स्टाल मे रेडी टू इट से बने खाद्दय व्यंजन का प्रदर्शनीय,

 आबा से संबंधित क्रियाकलाप गतिविधि अनौपचारिक शिक्षा से संबंधित समाग्री का प्रदर्शनीय लगाया गया और उनके महत्व को ग्रामीणों को बताया गया । साथ हि साथ महिला बाल विकास की ओर से गोद भराई और अन्नप्रासन संस्कार भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महसमुंद की हाथो सम्पन्न हुआ।

महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्रिका कुमार, श्रीमती नबीना तांडील्य व आँगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments