आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को सेजेस भूकेल विकास खंड बसना में महासमुंद डी ई ओ विजय कुमार लहरे की अध्यक्षता में तथा पूर्णानंद मिश्रा डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर प्रतियोगी परीक्षा जिला महासमुंद एवं चक्रधर पटेल प्रभारी प्राचार्य सेजेस भूकेल के विशेष उपस्थिति में जिले के सभी विकास खण्डों के,प्रतियोगी परीक्षाओं एन एम एम एस एवं प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ वृहद कार्ययोजना बैठक संपन्न हुई , शिक्षकों को इन प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेष तैयारी हेतु विद्यालय, संकुल, विकासखंड एवं जिला सभी स्तरों पर अलग-अलग टीम बनाकर विशेष रूप से बच्चों की तैयारी करने हेतु प्रेरित करते हुए , जिले के इन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले मार्गदर्शक शिक्षकों की वृहद एक दिवसीय कार्यशाला जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने अपने संबोधन में कहा कि महासमुंद जिले में इन प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी में योगदान करने वाले शिक्षक एक विशेष कार्य योजना बनाकर एक टीम के रूप में कार्य करें जिससे हमारे जिले में इन परीक्षाओं में अधिक से अधिक बच्चे सम्मिलित होकर उत्तीर्ण हो, साथ ही साथ परीक्षाओं के तैयारी को लीड कर रहे जिला कार्यक्रम समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा ने भी विषय रखे तथा पूरे राज्य में इस वर्ष हमारे जिले के बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में सम्मिलित करवाने एवं उत्तीर्ण करवा कर विभिन्न संस्थाओं में प्रवेश करने हेतु प्रेरित किया, विशेष कर प्रयास आवासीय विद्यालय में जिले के सर्वाधिक बच्चों का चयन हो हेतु कार्य योजना बनाकर, टीम वर्कर के रूप में लक्ष्य लेकर पूरे राज्य में अव्वल रहने हेतु प्रेरित किया।डी ई ओ विजय कुमार लहरे ने शिक्षकों एवं बच्चों के उत्साह बढ़ाने हेतु जिले में परीक्षाओं में बैठ रहे 500 बच्चों को निशुल्क पुस्तक(प्रतियोगी परीक्षा हेतु गाइड )वितरण करने का संकल्प लिया। कार्यशाला में पिथौरा ब्लाक से कृष्ण कुमार ठाकुर नरेश कुमार बरिहा, सरायपाली ब्लॉक से संजीत कुमार पात्रो, बागबाहरा ब्लॉक से छोटू राम निषाद, बसना ब्लॉक से उत्तरा चौधरी,पवन पटेल एवं वीरेंद्र कुमार कर की उपस्थिति रही। अंत में सेजेस प्रभारी प्राचार्य चक्रधर पटेल ने आभार व्यक्त किया एवं डी ई ओ विजय कुमार लहरे जिला कार्यक्रम प्रभारी पूर्णानंद मिश्रा एवं समस्त शिक्षकों को विद्यार्थियों के हित में श्रेष्ठ कार्य करने हेतु बधाई प्रेषित किया।

0 Comments