महासमुंद/सरायपाली :- राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत महासमुंद जिले की चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में मंगलवार को प्रशासन गाँव की ओर शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम मे आज केदुवा मे शिविर आयोजित हुआ, शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा त्वरित निराकरण किया गया। मुख्यातिथि के रूप मे श्रीमती सरला कोसरिया महिला आयोग सदस्य, श्रीमती मोंगरा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद, श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद भाजपा जिला मंत्री महसमुंद, श्रीमती उषा लाल पटेल महिला बाल विकास सभापति, श्री उद्धव नंद मत्स्य विभाग सभापति, श्रीमती उषा तेजराम पटेल जनपद सदस्य सरायपाली, उपस्थित रहे
शिविर मे लगे स्टाल महिला बाल विकास विभाग की ओर से प्रदर्शनीय लगाया गया था, वही कार्यक्रम मे मुख्यातिथि श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती कुमारी भास्कर के हाथो गोदभराई का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमे विभाग के पर्यवेक्षक श्रीमती वर्षा अग्रवाल, श्रीमती कामिनी पटेल, श्रीमती रेखा खम्हारी उपस्थित रहे ।
शिविर मे प्राप्त आवेदनों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रशासन को सीधे गांवों तक पहुंचाकर जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।
0 Comments