महासमुंद/सरायपाली :- 02/12/2025 को विधान सभा सरायपाली भाजपा मंडल बलौदा के अंतर्गत ग्राम जटाकन्हार में माँ महालक्ष्मी जी की पूजा कार्यक्रम के अवसर पर एक दिवसीय कब्बड्डी प्रतियोगिता का उदघाट्न श्रीमती कुमारी भास्कर भाजपा जिला मंत्री, सभापति जिला पंचायत महासमुंद द्वारा फीता काट कर किया गया ।
ग्राम जटाकन्हार में महालक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर ग्रामीण खेल को बढ़ावा देने तथा युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
कार्यक्रम में वातावरण पूरी तरह खेल उत्सव में बदल गया था । मैदान में दर्शकों और खेलप्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग – सभी वर्गों में गजब का उत्साह देखने मिला।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री, सभापति जिला पंचायत महासमुंद श्रीमती भास्कर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनका पुष्पगुच्छ के साथ भव्य स्वागत किया गया।
श्रीमती भास्कर ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र की युवा प्रतिभाएँ आज हर स्तर पर पहचान बनाने में सक्षम हैं। ऐसे खेल आयोजन न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, एकजुटता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में मंचासीन व उपस्थित अतिथियों में जिला पंचायत सभापति महासमुन्द प्रतिनिधि धनेश्वर भास्कर,जनपद पंचायत सभापति श्री उद्धव नन्द, कुमार साव, राम लाल निराला, पंच गण, समूह के महिलाएं एवं कब्बड्डी समिति के सदस्य गण तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे । उन्होंने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा की सभी ने महालक्ष्मी से क्षेत्र की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। खेल और सांस्कृतिक उत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।





0 Comments