सरायपाली "टेमरी* ‘सुशासन सप्ताह’ में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का ग्रामीणों ने शपथ के साथ बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने का लिया संकल्प

महासमुंद/सरायपाली :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम टेमरी में प्रभावी रूप से संचालित किया गया। 26 दिसंबर 2025 को आयोजित समाधान शिविर में प्रशासन सीधे गांव पहुंचा और आमजनों की समस्याओं का गांव में ही त्वरित निराकरण किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। शिविर का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी परिसर में किया गया, जहां सुबह से ही ग्रामीण पहुंचे। शिविर में  विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्रीमती सरला कोसरिया महिला आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ शासन रही साथ हि साथ क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनपद पदाधिकारी, सरपंच, सचिव गण, सहित भाजपा कार्यकर्ताओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर को श्रीमती सरला कोसरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में सुशासन केवल घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। शिविर मे महिला बाल विकास विभाग की ओर से स्टाल लगाया गया था, महिला बाल विकास द्वारा आयोजित गोदभराई व अन्नप्रासन संस्कार श्रीमती कोसरिया की हाथो सम्पन्न हुआ ।

वही शिविर मे बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों व ग्रामीणों को शपथ दिलाया गया । और बताया गया की बाल विवाह करना कानूनी अपराध है ।


इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मछली पालन विभाग ने मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं और अनुदान की जानकारी दी। विद्युत विभाग के स्टाल में बिजली कनेक्शन, बिल सुधार एवं आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का समाधान किया गया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े मामलों का निपटारा किया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध कराए, जबकि समाज कल्याण विभाग ने पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदनों का निराकरण किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित इस शिविर से उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान गांव में ही हो गया। शिविर में प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय को लेकर ग्रामीणों में संतोष देखने को मिला।

कुल मिलाकर सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह शिविर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के सुशासन मॉडल का सशक्त उदाहरण साबित हुआ,

Post a Comment

0 Comments