महासमुंद/सरायपाली :- प्रदेश के स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का संचालन किया जा रहा है । इस अभियान प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक की कक्षाओं में लागू किया जाएगा। इसके तहत जिलों की रैंकिंग और स्कूलों की ग्रेडिंग पर फोकस किया जायेगा ।
शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड मे 15/12/2025 को चिन्हांकित स्कूलों मे अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण किया गया । सरायपाली विकासखंड के शा. उच्च. हायर सेकंडरी स्कूल मल्दामाल व उच्च प्राथमिक शाला पतेरापाली का निरीक्षण श्रीमती दीक्षा बारीक पर्यवेक्षक महिला बाल विकास विभाग द्वारा किया गया साथ मे संकुल प्रभारी श्री नवीन मिश्रा उपस्थित रहे ।
श्रीमती दीक्षा बारीक ने इस विषय पर कहा की शिक्षा की गुणवत्ता केवल भवन से नहीं, व्यवस्था और संकल्प से तय होती है।निरीक्षण के दौरान विद्यालय की वास्तविक स्थिति, संसाधनों की कमी और सुधार की संभावनाओं को नज़दीक से देखा तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद किया।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।
अधिकारियों को इसी तरह शिक्षा विभाग का अमले को नियमित रूप से स्कूलों के निरीक्षण में लगाकर बच्चों में स्थानीय भाषाई एवं गणितीय कौशल विकास पर फोकस करना होगा ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य को पाया जा सके। बच्चों की उपलब्धि में सुधार के साथ-साथ स्कूलों का कायाकल्प भी होना आवश्यक है। इसके लिए स्कूलों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।






0 Comments