जे एम पी क्रिकेट प्रतियोगिता तोरेसिंहा पर शारदा इलेवन सरायपाली चैंपियन टीम का कब्जा, श्रीमती भास्कर ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की


महासमुंद/सरायपाली:- सरायपाली के तोरेसिंहा में आयोजित जे.एम.पी. कप क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को समापन हुआ । इस प्रतियोगिता मे मुख्यातिथि के रूप मे श्रीमती कुमारी भास्कर भाजपा जिला मंत्री, सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई ।


 प्रतियोगिता (Cricket) का फाइनल मुकाबला शारदा इलेवन सरायपाली व जंगलबेड़ा की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें शारदा इलेवन सरायपाली की टीम ने जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल श्रीमती भास्कर द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।



क्रिकेट प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम में  भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गण तथा अन्य समाज प्रमुख गण, आयोजक समिति के सदस्य गण दर्शक गण, अन्य गांव से आए क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गण, तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments