महासमुंद/सरायपाली :- आई.ई.एम. कुटेला स्कूल में बुधवार को स्व. तपस्वनी साहू की स्मृति मे शालेय बालक, बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि के हाथो चित्र पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया। अथिति के रूप मे कबड्डी प्रतियोगिता मे श्रीमती कुमारी भास्कर भाजपा जिला मंत्री, सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई और उन्होंने कहा कि कबड्डी खेल रोमांच का खेल है। इसमें युवाओं को अपनी ताकत के साथ साथ बुद्घिमता का भी प्रदर्शन करना होता है। युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक क्षमता में वृद्घि होगी, बल्कि उनकी बौद्घिक क्षमता में भी विस्तार से होता है। खेल हमेशा एकजुट रहने व संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, जो युवा पीढ़ी के लिए जरूरी भी है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की। कहा कि हमें ऐसे आयोजन करके युुवाओं को समय-समय पर ऐसे प्लेटफार्म मुहैया कराना चाहिए, जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य भी बना सकें।

0 Comments