महासमुंद/सरायपाली :- ग्राम कुसमीसरार मे शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर छत्तीसगढ़ के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिंझवार समाज के गौरव शहीद वीरनारायण सिंह जी का बलिदान दिवस मनाया गया।
शाला परिवार कुसमीसरार के शिक्षक, शिक्षिका,छात्र छात्रा, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुसमीसरार के सदस्यों के साथ शाला प्रांगण से शहीद वीरनारायण सिंह जी अमर रहे .. जयकारा के साथ रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल पंहुँचे..
शहीद वीरनारायण सिंह जी के प्रतिमा का पूजन,अर्चन,माल्यार्पण श्रीमती राजकुमारी बरिहा जी , गणमान्य नागरिक श्री भारत सेठ जी , सत्यप्रकाश साहु ( अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति शा.उच्चतर माध्यमिक शाला कुसमीसरार),उपाध्यक्ष श्री हेमसागर साहू जी, सदस्यगण श्री भागीरथी प्रधान जी, श्री तरुणीसेन साहु जी,श्री खीरसागर बारिक जी,श्री अन्तर्यामी भोई जी समस्त जनों , छात्र,छात्रा माल्यार्पण ,पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजली अर्पित किये।
कार्यक्रम मे श्री राजेश भोई जी ,श्री ओम बारिक जी,श्री नसकुमार भोई जी का ब्यवस्था मे सराहनीय भूमिका रहा।
शाला परिवार के छात्र छात्राओं ग्रामीणजनों हेतू प्रसाद बुंदी (मिष्टान्न),श्रीमती राजकुमारी बरिहा जी ,सरपंच श्री निलांचल भोई जी एवं खीर प्रसाद श्री राजेश भोई जी श्री नसकुमार भोई जी,श्री शिशिर कुलदीप जी,श्री ओम बारिक जी के द्वारा किया गया था। उक्त कार्यक्रम मे कुसमीसरार के माताएँ, बहनें,नागरिक जन उपस्थित रहे।


0 Comments