ग्राम कलेंडा में शिशुपाल कप ड्यूज बाल सीजन 1 का श्रीमती भास्कर ने फीता काटकर शुभारम्भ किया


महासमुंद/सरायपाली :-  विधान सभा सरायपाली  के अंतर्गत ग्राम कलेंडा में शिशुपाल  कप ड्यूज बाल सीजन 1 का शुभारम्भ किया गया, संकट मोचन हनुमान जी के तैल चित्र पर अतिथियों के साथ पूजा अर्चना कर , ध्वजारोहण किया एवं खेल का फीता काट कर श्रीमती भास्कर द्वारा शुभारंभ किया गया । जिसमें बोंदा एवं गौरटक के क्रिकेट टीमों ने अपनी शानदार खेल प्रदर्शन किया।



  आज की उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती भास्कर शामिल हुई साथ में हाई स्कूल के प्राचार्य श्री एन एल भोई जी, पूर्व सरपंच श्री मिनकेतन पटेल जी, भाजपा के वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता श्री लोकनाथ चौधरी जी, श्री रूपा नन्द पटेल जी, किरोटी स्वाई जी, मांझी गुरुजी, उप सरपंच जी,  क्रिकेट आयोजक समिति के सदस्य गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments