अभियान चलाकर अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, 1255 लीटर शराब जप्त


 अभियान के तहत कुल 1255 लीटर 925 एलएल कुल कीमती 2,81,250 रूपये ( दो लाख एक्यासी हजार दो सौ पचास रूपयें ) की शराब किया गया जब्त ।

भारी मात्रा में महुआ लहान किया गया नष्ट एवं शराब बनाने के बर्तन किए गए जब्त।

20.12.25 से 08.01.2026 तक चलाए गये अभियान के तहत थाना द्वारा की गई कार्यवाही।

सभी थाना/चैकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन करने वाले के उपर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया था जिसके तहत् समस्त थाना प्रभारीयों व सायबर सेल महासमुन्द की टीम द्वारा अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण मादक पदार्थ परिवहन पर कार्यवाही किया गया ।

थाना महासमुंद में 04 प्रकरण में 05 व्यक्ति से कुल 116.800 लीटर महुआप्लेन देशी और अंग्रेजी शराब जप्त किया गया।

थाना खल्लारी में 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति से कुल 13.080 लीटर देशी महुआ और देशी शराब जप्त किया गया है।

थाना बागबाहरा में 03 प्रकरण 04 व्यक्ति से 38.160 लीटर महुआ शराब जप्त किया है।

थाना बसना में 12 प्रकरण 12 व्यक्ति से कुल 287 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।

थाना कोमाखान में 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति से कुल 50 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।

थाना पिथौरा में 05 प्रकरण 09 व्यक्ति से कुल 106.7 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।

थाना सिंघोडा में 03 प्रकरण में 03 व्यक्ति से कुल 97 लीटर को जप्त किया गया।

थाना पटेवा में 03 प्रकरण 06 व्यक्ति से कुल 105.120 लीटर प्लेन शराब जप्त किया गया।

थाना सरायपाली में 11 प्रकरण 11 व्यक्ति से कुल 121.500 लीटर महुआदेशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब जप्त किया गया।

थाना सांकरा में 03 प्रकरण 03 व्यक्ति से 139 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।

थाना तुमगांव में 05 प्रकरण 05 व्यक्ति से कुल 24.08 लीटर देशी प्लेन अंग्रेजी शराब जप्त किया गया।

थाना तेन्दूकोना में 02 प्रकरण 02 व्यक्ति से कुल 6.05 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments