छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की हायर सेकण्डरी एवं हाईस्कूल परीक्षाएं 16 मार्च से, यहां चेक करें टाइम टेबल

 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित मार्च–अप्रैल की हायर सेकण्डरी एवं हाईस्कूल परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हायर सेकण्डरी की परीक्षाएं 16 मार्च से प्रारंभ होकर 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी, जबकि हाईस्कूल की परीक्षाएं 17 मार्च से प्रारंभ होकर 7 अप्रैल तक होंगी।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा परीक्षा की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षार्थी अपनी परीक्षा से संबंधित विस्तृत समय-सारणी एवं अन्य जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त परीक्षा की समय-सारणी राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर भी उपलब्ध है, जिसे छात्र-छात्राएं डाउनलोड कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments