छत्तीसगढ़ :- अमित खुटे मस्तूरी - पचपेड़ी मुख्यालय के समीप ही पताई डीह गाँव के सामने बने लोढाहाबोर पंचायत में आने वाले पृथ्वी पाल राय आकाश राय के फ्लाई एवं ब्रिक्स फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार 30 जनवरी 2026 को फ्लाई एस इट्ट भठ्ठे में काम कर रहा एक नाबालिक श्रमिक जिसका नाम सूरज बंजारे पिता तेज बंजारे बताया जाता है जो मशीन में चल रहे हाफर में गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया फिर उसकी मौत हो गई भट्ठे में काम करने वाले श्रमिक बताते है की हाफर मशीन में बोरी से कुछ डालने के दौरान उस बच्चे की हाथ फस गई जिसके बाद वह खींच गया और मशीन के अंदर चला गया और पीश गया ज़ब तक कोई मशीन बंद करता तब तक गंभीर रुप से घायल हो चूका था।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी
बताया जाता है की यहाँ यह इट भठ्ठा लम्बे समय से संचालित हो रहा है पर यहाँ मजदूरों की सुरक्षा से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है ऊपर से 18 साल से कम उम्र के बच्चों से काम लिया जा रहा है वो भी अ प्रशिक्षित है जिनको पैसा बचाने के लिए रखा गया है शायद पैसा बचाने के चक्कर में ही एक बच्चे की यहाँ मौत हुई है हालांकि घटना के बाद घायल मजदूर को हॉस्पिटल लें जाने की कोशिश भी हुई पर तब तक बहुत देर हो चूका था।
आरोप तो यह भी है की घटना की जानकारी न तो नजदीकी थाने को दी गई थी और न ही गांव के सरपंच को इस घटना की सूचना थी, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं क्या ऐसे फ्लाई एस इट भठ्ठे कों सिर्फ किसी बच्चे की जान से खिलवाड़ करने के लिए बनाया गया है क्या क्या उस माशूम की जान पृथ्वी पाल और आकाश राय उनके माता पिता कों वापस कर पाएंगे जिनका रों रों कर बुरा हाल है।
ऐसे इट भठ्ठे जहाँ सुरक्षा मानको का पालन नहीं होता जहाँ छोटे बच्चों से काम लिया जा रहा है क्या इस पर श्रम विभाग और राज्य की सरकार कोई कड़ा एक्शन नहीं लें सकते जिससे ना सिर्फ लोगों की जान बचती बल्कि छोटे बच्चे जो पढ़ाई भी कर पाते और घर वालों की गोद भी सुनी नहीं होती देखना होगा इस बड़े दुर्घटना के बाद बिलासपुर जिले के उच्च अधिकारीयों की नींद खुलती है की नहीं और इन पर क्या कार्रवाई होती है।


0 Comments