शौर्य समृद्धि सुख शान्ति समाज निर्माण 51 कुण्डीय महायज्ञ नए मंडी के सामने सरायपाली मे लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी दीपमहायज्ञ मे शामिल हुई

महासमुंद/सरायपाली :- समाज निर्माण, राष्ट्र कि नव निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्र के शौर्य समृद्धि के लिए 31 दिसम्बर से 3 जनवरी तक सरायपाली में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । यह आयोजन गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायपाली द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से कराया जा रहा है । 2 जनवरी 2026 को महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी इस महायज्ञ मे शामिल हुई साथ मे श्रीमती सरला कोसरिया महिला बाल आयोग सदस्य, श्रीमती कुमारी भास्कर भाजपा जिला मंत्री सभापति जिला पंचायत महासमुंद उपस्थित रही ।


इस आयोजन मे 3 जनवरी तक पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया है। 31 दिसम्बर को 1008 महिलाओं द्वारा मंगल कलश और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । 1 जनवरी को सुबह 8.30 बजे देवस्थापना एवं वेदी पूजन कर यज्ञ प्रारंभ हुआ और 800 गर्भवती माताओ का गोदभराई संस्कार पूरे विधि विधान से किया गया आपको बता दे यह कार्यक्रम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे दर्ज किया है । 

दोपहर 3 बजे युगसंगीत व प्रज्ञा पुराण , शाम 5 बजे डाक्यूमेंट्री फिल्म के द्वारा आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के बारे में बताया गया । 2 जनवरी को भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी के लिए मातृ श्रद्धांजलि संकल्प और दीपमहायज्ञ हुआ । 3 जनवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं शांतिकुंज हरिद्वार के ऋषिपुत्रों की विदाई होगी ।

Post a Comment

0 Comments