छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा 58% महंगाई भत्ता

सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में बड़ी घोषणा की है, राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय, केंद्र के समान भत्ता मिलेगा। अब 55% से बढ़कर 58% महंगाई भत्ता मिलेगा।

भाजपा जिला मंत्री, श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद ने कहा की हमारी साय सरकार सदैव छत्तीसगढ़ की जनताओ व अधिकारी कर्मचारी हितैसी रही है साय सरकार की सभी योजनाएं आमजनताओ के लिए लाभ प्रद रही है । और आज हमारी साय सरकार ने छत्तीसगढ़ की कर्मचारियों की D A मे बढ़ोतरी करके केंद्र के समान महगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है जिससे सभी कर्मचारियों मे खुशी की लहर है सभी ने मुख्यमंत्री साय जी का आभार व्यक्त किया है ।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ उन गिने-चुने राज्यों में शामिल हो गया है, जहां कर्मचारियों को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारियों से भी चर्चा हुई और सरकार ने कर्मचारियों के हित में यह अहम फैसला लिया है।


सीएम साय ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर विचार के लिए समिति बनाई जाएगी, ताकि सभी मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हो सके। सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा के साथ सम्मानजनक कार्य वातावरण प्रदान करना है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद प्रदेशभर में कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बाकी मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments