महासमुंद/सरायपाली :- कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए संयुक्त टीम द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज विकासखंड सरायपाली अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। संयुक्त जांच दल ने निगरानी के दौरान एक पिकअप वाहन को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा।
वाहन मालिक कोचिया विद्या मीरी के द्वारा धान के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए पिकअप वाहन 70 कट्टा धान को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया है।
जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी के विरुद्ध अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा

0 Comments