सरायपाली। ग्राम बालसी, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद निवासी टेंट हाउस व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 05 जनवरी 2026 को वह अपने हलवाई परमानंद डडसेना के साथ कार से ग्राम कंचनपुर (थाना सांकरा) काम से गया था। वापस लौटते समय सुबह करीब 11 बजे, मेन रोड स्थित ममता क्लिनिक के सामने कार से उतरकर चाय पीने जा रहे थे। इसी दौरान रोड किनारे खड़े परमानंद डडसेना को हीरो HF मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 HD 3638) के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में परमानंद डडसेना के बाएं पैर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद डायल 112 की सहायता से घायल को शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु ओम हॉस्पिटल सरायपाली रेफर किया गया। वर्तमान में उनका इलाज जारी है। हादसे को तुलसी साहू, अशोक कुमार साहू और उत्तर भोई ने देखा। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 125(a) BNS एवं 281 BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरायपाली टुडे साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी, सरायपाली टुडे समाचार इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। सरायपाली टुडे समाचार में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, सरायपाली टुडे समाचार या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट या कुछ अन्य साइट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उलंघन की मंशा नहीं है कोई और उपयोगकर्ता इसे कापीराइट न समझे, कोई भी आपत्ति हो तो हमसे सम्पर्क करे हमे सलाह परामर्श दे मार्गदर्शन करे । सभी विवादों का न्याय क्षेत्र छत्तीसगढ़ होगा
0 Comments