बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी ही सरकार को भ्रष्टाचार के मामले में कठघरे में किया खड़ा, साय सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर की याचिका

 


छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के दो साल बाद ही पार्टी के भीतर पहली बार सबसे बड़ा, खुला झगड़ा सामने आया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भ्रष्टाचार के एक ऐसे मामले में अपनी ही पार्टी की सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है जिसमें पंद्रह करोड़ रुपयों का एक ऐसा टेंडर हुआ है जिसके काम पहले ही हो चुके। बृजमोहन अग्रवाल ने इस मामले में बिलासपुर हाई कोर्ट में अपनी ही सरकार के खिलाफ एक याचिका भी दायर कर दी है ।जिस मामले में बृजमोहन अग्रवाल अपनी ही सरकार के खिलाफ आक्रामक मुद्रा में मोर्चा संभाले हुए है उसका मंच सरकार या संगठन नहीं बल्कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी बन गया है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब एक कनिष्ठ मंत्री गजेंद्र यादव को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहमति से राज्य स्काउट गाइड परिषद का पदेन अध्यक्ष बना दिया गया और इसी दौरान इस परिषद से जुड़े 15 करोड़ के एक टेंडर पर सवाल उठे। आरोप लगा कि काम हो गया,चेहरों से काम करवा लिया और फिर टेंडर किया गया।

Post a Comment

0 Comments