महासमुंद/बसना :- ग्राम जगत निवासी शोभाराम राजहंस ने अपनी पुत्री रश्मि किरण भोई की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पुत्री की मृत्यु आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज प्रताड़ना,अवैध संबंध और लगातार मानसिक-शारीरिक क्रूरता का परिणाम है। पीड़ित परिवार ने मृतका के पति विरेन्द्र भोई (निवासी ग्राम भुरकोनी) के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। कहकर उसके साथ मारपीट कर रहा है और उसे घर से निकाल दिया गया है। वह बस स्टैंड पर खड़ी थी,जहाँ से परिजन उसे मायके ले आए इसके बाद 22 दिसंबर 2025 को विरेन्द्र भोई ग्राम जगत आया और पूरे परिवार से माफी मांगकर रश्मि किरण को अपने साथ ले गया। उसी दिन दोपहर में उसके ससुराल पहुंचने की सूचना मिली।
फोन पर मांगी मदद, कुछ ही घंटों बाद मिली मौत की खबर
परिजनों ने बताया कि उसी दिन शाम करीब 4 से 4:30 बजे रश्मि किरण ने घबराई हुई आवाज में फोन कर बताया कि विरेन्द्र भोई उसे यह कहकर पीट रहा है कि वह नेहा मलिक के साथ ही रहेगा,उसे घर छोड़ने और मर जाने को कह रहा है। डर के कारण वह कमरे में बंद होकर छुपी हुई है और परिजनों से तुरंत आने की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल ग्राम भुरकोनी पहुंचे। घर पहुंचने पर जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो रश्मि किरण खिड़की में दुपट्टे से फांसी पर लटकी हुई मिली।
आत्महत्या नहीं, हत्या का आरोप
पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी पुत्री की मृत्यु अप्राकृतिक और अत्यंत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। लगातार दहेज की मांग, बुलेट मोटरसाइकिल के लिए दबाव, अवैध संबंध और शारीरिक-मानसिक क्रूरता के चलते उसकी बेटी की जान गई है। परिवार को आशंका है कि हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है।
दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष व गहन जांच कर विरेन्द्र भोई के विरुद्ध दहेज हत्या, क्रूरता और हत्या जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया जाए तथा मृतका को न्याय दिलाया जाए।
0 Comments