सरायपाली : बलौदा में मंडल स्तरीय “विकसित भारत – वीबी जी राम जी” कार्यशाला का सफल आयोजन

महासमुंद/सरायपाली :- बलौदा मंडल में “विकसित भारत – वीबी जी राम जी” विषय पर मंडल स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद माननीया श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी श्री जितेंद्र त्रिपाठी जी, मंडल सह-प्रभारी श्री नवीन साव जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री छतर सिंह नायक जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मंत्री प्रधान जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर जी, मंडल अध्यक्ष श्री नीलांबर तांडी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा तिवारी जी, श्री उपेंद्र साहू जी, श्री सुभाष प्रधान जी, मंडल महामंत्री श्री गिरीश साहू जी, मंडल मंत्री श्री केशव साहू जी, श्री सनी नायक जी, श्री लक्ष्मी जितेंद्र प्रधान जी, श्रीमती सरस्वती सरोज सेठ जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संयोजक श्री राजकुमार भोई जी रहे। इस अवसर पर वीरेंद्र साहू जी, थावीरो नैरोजी जी, नरेश तिवारी जी, विजय प्रधान जी, आकाश प्रधान जी,शंकर मेहर जी, सुरेश नाग जी, सुभाष साहू जी, महेश पटेल जी, महेश भोई जी, सोहित सिदार जी, नीलांचल पांडे जी, भुवनेश्वर प्रधान जी, शंकर भोई, लालसाय बरिहा ,धनीराम कुमार जी, रेशम दास जी, कुलदीप साहू  संजय यादव जी, जनपद पंचायत सभापति श्री दीनता सुरेश कुमार जी, श्री धनेश्वर भास्कर जी, श्री सुनील साहू जी, श्री सुनील अग्रवाल जी, रविंद्र साहू सरपंच सीमा दयानंद पटेल, दीनबंधु चौधरी, सुनील सिदार लक्ष्मी बाई धनीराम पटेल, जुगल किशोर भोई मधु मंगल भोई लक्ष्मी थानापति, सुरुचि अश्विनी पवार, पदमीनी हरिशंकर मांझी के समस्त सरपंचगण, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही।



कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष श्री नीलांबर तांडी जी द्वारा प्रस्तुत की गई। अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि “विकसित भारत – वीबी जी राम जी” अभियान भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और समावेशी राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और “विकसित भारत” का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री तांडी जी ने इस कार्यशाला को कार्यकर्ताओं के लिए दिशा देने वाला बताते हुए आह्वान किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाकर आम जनता को इसका लाभ दिलाना हम सबका दायित्व है।



कार्यक्रम की विषय-वस्तु को मंडल प्रभारी श्री जितेंद्र त्रिपाठी जी ने विस्तारपूर्वक समझाते हुए अभियान के उद्देश्यों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “विकसित भारत” का लक्ष्य तभी साकार होगा जब संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित होगी और योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी।कार्यक्रम का सफल संचालन जनपद पंचायत सभापति श्री उद्धव नंद जी द्वारा किया गया।यह संपूर्ण जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी श्री झनक राम मिरी द्वारा प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments