महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत खल्लारी विधानसभा के ग्राम बुन्देली नवाडीह में शासकीय प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नव-निर्मित अतिरिक्त कक्ष के लोकार्पण कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा सासंद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी सम्मिलित हुई। कार्यक्रम के सम्बोधन मे उन्होंने कहा की सुविधाओं का विस्तार किसी भी समाज की प्रगति का आधार होता है। विद्यालयों में नए कक्षों का निर्माण केवल इमारतों का विस्तार नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चों के सपनों को पंख देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है।
ये नए कक्ष न केवल विद्यालय की भौतिक संरचना को सुदृढ़ करेंगे, बल्कि हमारे ग्रामीण अंचल के बच्चों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, ग्रामीणजनों और शिक्षकों का उत्साह वास्तव में प्रेरणादायी रहा


0 Comments