छत्तीसगढ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम रोहिना मे, कबड्डी रणनीतिक खेल और फुर्ती, सहनशक्ति और समन्वय का खेल : श्रीमती भास्कर

महासमुंद :- 27/01/2026 छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रोहिना मे, कब्बड्डी प्रतियोगिता रोहिना मे आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई ।

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट एक बेहद प्रतिस्पर्धी खेल आयोजन है जो राज्य भर के विभिन्न प्रतिभाशाली कबड्डी टीमों को एक साथ लाता है। यह टूर्नामेंट उभरती प्रतिभाओं की पहचान करने. शारीरिक फिटनेस को बढावा देने और युवा खिलाड़ियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

रोहिना में आयोजित इस प्रतियोगिता में रोमांचक मकाबले, रणनीतिक खेल और फुर्ती, सहनशक्ति और समन्वय का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।


आयोजन में जिला पंचायत सभापति महासमुन्द आदरणीय दीदी श्रीमती देवकी दीवान जी, श्रीमती पुष्पलता चौहान जी, मंडल अध्यक्ष केन्दूवा श्री दण्डधर साव जी, सरपंच रोहिना श्री धनुर्जय मरकाम जी, राजू साव जी, भाजपा कार्यकर्ता गण, आयोजक समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण, अन्य गांव से आए ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments