समाज सेवा की दिशा में एक सशक्त पहल : श्रीमती कुमारी भास्कर
आज मानव जन कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ के माध्यम से पोस्टर के साथ जन जागरूकता किया गया ।
मानव जन कल्याण संस्थान, छत्तीसगढ़ एक समाजसेवी एवं समुदाय आधारित संस्था है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
संस्था द्वारा “जीवन है अनमोल” कार्यक्रम के माध्यम से आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पोस्टर, बैनर, शिविर एवं परामर्श सेवाओं के ज़रिए लोगों को जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ आत्महत्या के मामलों में देश में चिंताजनक स्थिति में रहा है, ऐसे में महासमुंद जिला में इस दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था मनोचिकित्सकों की टीम के साथ मिलकर समय रहते लोगों तक मदद पहुँचा रही है।

0 Comments